फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैबिट फार्मिंग दवाएं बेचीं तो मान्यता रद्द

Sun, 22 Sep 2013 11:10 PM IST
पठानकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
पठानकोट होलसेल केमिस्ट एसोसिएशन की वार्षिक जनरल बॉडी की बैठक रविवार को हुई।  इसमें विधायक अश्वनी शर्मा, जिला परिषद चेयरमैन गोवर्धन गोपाल और ड्रग इंस्पेक्टर डॉ. रमनीक सिंह ने विशेष रूप से शिरकत की। इस मौके पर दवा विक्रेताओं की समस्याओं पर चर्चा की गई।
विज्ञापन


एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश महाजन बब्बा ने कहा कि हैबिट फार्मिंग दवाओं को बेचने वाले दवा विक्रेताओं की मान्यता रद्द की जाएगी। उन्होंने कहा कि कुछ व्यक्ति हैबिट फार्मिंग दवाओं को नियमों के विपरीत बेचते हैं तो एसोसिएशन उनका बायकाट करेगी।

 महाजन ने कहा कि कुछ दवा कंपनियां दवा विक्रेताओं के हितों का ध्यान नहीं रखती हैं और मार्जन में कटौती करती हैं। कुछ कंपनियां अब भी अपना अड़ियल रवैया अपनाए हैं। इसीलिए एसोसिएशन ने ऑल इंडिया केमिस्ट एसोसिएशन के निर्देश पर उक्त कंपनियों की दवाएं बेचना बंद करने का फैसला किया है।
विज्ञापन


विधायक अश्वनी शर्मा ने कहा कि केमिस्ट नियमों के विपरीत ऐसी कोई भी दवा न बेचें। उन्होंने कहा कि कोई भी पुलिस कर्मचारी बिना ड्रग इंस्पेक्टर के मेडिकल स्टोरों पर छापामारी नहीं कर सकता। अगर कोई पुलिस कर्मचारी और अधिकारी उनकी दुकानों पर बिना ड्रग इंस्पेक्टर के छापामारी करने आता है तो तुरंत इसके बारे में उन्हें बताएं।

 उन्होंने दावा किया कि पठानकोट के केमिस्ट मेडिकल नशा नहीं बेचते और न ही कभी बचेंगे। ड्रग इंस्पेक्टर डॉ. रमनीक ने कहा कि किसी भी दवा विक्रेता को बिना वजह से परेशान नहीं किया जाएगा।

इस अवसर पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष अनिल रामपाल, एसोसिएशन के चेयरमैन राकेश लट्टू, महासचिव विकास विग, हनीश महाजन, कोषाध्यक्ष नरिंदर महाजन, विनय ढींगरा, अतुल, हरीश, संजय, मुनीष, रमण गुप्ता, राकेश गुप्ता, सुरिंदर महाजन, राजेश गुप्ता, संजय सूद, अजय सूद, लाडी महाजन, सूरज वडियाल, विशाल शर्मा, रेशम राणा, दीपक कुमार, अरुण शर्मा, रजनीश महाजन, जीवन, अश्वनी भारत, विपिन ठाकुर, मोक्ष कुमार, राकेश और अजय बिल्लू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें