फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Paris Olympics: कच्चे रास्तों और गांव की सड़कों पर किया अभ्यास, आज ओलंपिक में दौड़ेंगे बरनाला के अक्षदीप

Thu, 01 Aug 2024 12:17 AM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब)

सार

Paris 2024 Olympics :पंजाब के बरनाला के अक्षदीप सिंह पर आज देशभर की नजरें होंगी। उनका पेरिस ओलंपिक में वीरवार को मुकाबला होगा।  
विज्ञापन
अक्षदीप सिंह। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पेरिस ओलंपिक भारतीय खिलाड़ी कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं। पंजाब के खिलाड़ियों पर पूरे राज्य ही नहीं बल्कि देशभर की नजरें टिकी हुई हैं। पंजाब के बरनाला के एथलीट अक्षदीप वीरवार को पैदल चाल (वॉकिंग रेस) मुकाबले में हिस्सा लेंगे। उनका इवेंट 11 बजे शुरू होगा। 

विज्ञापन


अक्षदीप सिंह बरनाला के गांव काहनेके के रहने वाले हैं। उनके गांव और परिवार में खुशी का माहौल है। परिवार और गांव वालों ने बुधवार को अक्षदीप के बेहतरीन प्रदर्शन के लिए गांव के गुरुद्वारा साहिब में अरदास की। 

उनके माता-पिता व कोच ने बताया कि अक्षदीप सिंह 2014 से वॉकिंग रेस का अभ्यास कर रहे हैं। अपने खेत के कच्चे रास्तों और गांव की सड़कों पर की कड़ी मेहनत का ही नतीजा है कि वह ओलंपिक में भाग ले रहा है। 
विज्ञापन


रांची में आयोजित 10वीं इंडियन ओपन वॉकिंग रेस में अक्षदीप सिंह ने 20 किमी वॉकिंग रेस को 1 घंटे 19 मिनट 55 सेकेंड में पूरा कर न सिर्फ जीत हासिल की थी, बल्कि नेशनल रिकॉर्ड भी बनाया। इसके बाद उन्होंने ओलंपिक के लिए क्वालिफाई किया था। अक्षदीप चार साल से बेंगलुरु स्थित स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया में तैयारी कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें