फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurdaspur: लगातार दूसरे दिन गुरदासपुर सेक्टर में ड्रोन की घुसपैठ, बीएसएफ ने 100 राउंड फायरिंग कर लौटाया

Mon, 19 Dec 2022 03:19 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब)

सार

गुरदासपुर सेक्टर में रात को दो बार ड्रोन मूवमेंट देखने को मिली है। रात 10:20 बजे गुरदासपुर की चौकी चंदू वडाला में ड्रोन की आवाज सुनाई दी। जवानों ने 26 राउंड फायर किए। ड्रोन की सही मूवमेंट देखने के लिए 6 रोशनी बम भी दागे गए।
विज्ञापन
drone - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में बीएसएफ सेक्टर गुरदासपुर में पाकिस्तानी ड्रोन का आना लगातार जारी है। धुंध का फायदा उठाते हुए पाक तस्कर हेरोइन और हथियारों की खेप को भारतीय सीमा में पहुंचाने की नापाक कोशिश में जुटे हुए हैं। रविवार रात को दो बार इस सेक्टर में ड्रोन मूवमेंट देखने को मिली। बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स के जवानों ने तकरीबन 100 राउंड फायर कर ड्रोन को वापस भेजा।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, गुरदासपुर सेक्टर में रात को दो बार ड्रोन मूवमेंट देखने को मिली है। रात 10:20 बजे गुरदासपुर की चौकी चंदू वडाला में ड्रोन की आवाज सुनाई दी। जवानों ने 26 राउंड फायर किए। ड्रोन की सही मूवमेंट देखने के लिए 6 रोशनी बम भी दागे गए। जिसके बाद ड्रोन पाकिस्तान में वापस लौट गया। वहीं इस घटना के चंद मिनटों बाद 10:48 बजे फिर से बीओपी कस्सोवाल में ड्रोन की आवाज सुनाई दी, जिसे तैनात जवानों ने फायरिंग शुरू कर खदेड़ा। इस दौरान जवानों ने 4 रोशनी बम दाग ड्रोन की मूवमेंट का पता लगाया और 72 राउंड फायर किए गए।

घटना के बाद से ही बीएसएफ और स्थानीय पुलिस की तरफ से इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया है, जिसमें कोई रिकवरी नहीं हुई है। रविवार को गांव चंदू वडाला में भी ड्रोन मूवमेंट देखने को मिली थी। जिसके बाद सर्च चलाया गया, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें