फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाघा बार्डर से पाक जासूस गिरफ्तार

Wed, 25 Sep 2013 11:27 PM IST
अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने पाकिस्तानी जासूस को गिरफ्तार किया है। पुलिस के स्पेशल आपरेशन सेल ने जासूसी के आरोप में तरविंदर सिंह पुत्र गुरनाम सिंह को दबोचा है जो लोपोके थाने के गांव कक्कर का रहने वाला  है।
विज्ञापन


आरोपी से एक पाकिस्तानी सिम कार्ड, सेना के कुछ ठिकानों के हाथों से बने हुए नक्शे और आर्मी की कुछ नई बनी इमारतों के चित्र भी बरामद हुए हैं। आरोपी को एक सूचना के आधार पर वाघा बार्डर के पास से अटारी रोड से गिरफ्तार किया गया। तरविंदर सिंह के खिलाफ थाना स्पेशल आपरेशन सेल में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

तरविंदर सिंह से प्राथमिक पूछताछ में सामने आया है कि वह बेरोजगार है। वर्ष 2010 में वह रोजगार के लिए दुबई गया था। वहां से वह एक वर्ष बाद ही लौट आया। इसके बाद वह अप्रैल 2013 में एक जत्थे के साथ पाकिस्तान गया। वहां उसने दस दिन बिताए। वहीं पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई ने उसे एजेंट बना लिया।
विज्ञापन


पाकिस्तानी एजेंसी ने उसे भारी राशि देने का वादा भी किया। उसे एक पाकिस्तानी सिम भी दिया गया। उसे एक कोड नाम राय साहिब दिया गया।

जानकारी के मुताबिक आईएसआई ने उसे अमृतसर और डेरा बाबा नानक सेक्टर में आर्मी की अलग अलग यूनिटों, भारतीय सीमा में आर्मी की ओर से सीमा के आसपास बंकर बनाने की जानकारियां जुटाने, आर्मी के वाहनों की तस्वीरें भेजने, वाहनों की सूचना देने, आर्मी की ट्रेनिंग और उसकी गतिविधियों की जानकारी एकत्रित करने तथा अटारी बार्डर के आसपास सेना की ओर से नई सड़कें बनाने की सूचना देने का काम सौँपा था।
विज्ञापन


देर शाम आरोपी को अदालत में पेश कर उसे पुलिस रिमांड पर लिया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें