चंडीगढ़ से बठिंडा जा रही पीआरटीसी की एसी बस के इंजन में राजपुरा-जीरकपुर
रोड पर शाम तीन बजे अचानक आग लग गई।
ड्राइवर रणजीत की होशियारी से बस में
सवार करीब 52 लोगों की जान बच गई। इंजन से धुआं निकलते देख ड्राइवर ने बस
को रोककर सभी सवारियाें को नीचे उतार दिया।
बस के चालक ने बताया कि
पीआरटीसी की बस चंडीगढ़ से बठिंडा जा रही थी। राजपुरा में बस के इंजन से
धुआं निकलने लगा। धुआं निकलते देखकर बस रोक सभी यात्रियों को बाहर निकाल
दिया।
इसके बाद राजपुरा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इंजन में लगी आग को
बुझाने का प्रयास किया। करीब आधे घंटे बाद यात्रियों को पीआरटीसी की दूसरी
बस से रवाना किया गया। ड्राइवर का कहना है कि काफी समय से बस की सर्विस
नहीं होने से इंजन में आग लगी।