फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब से दो हजार वाहनों में एक लाख किसान पहुंचे दिल्ली, अब गुरदासपुर से जाएगा बड़ा जत्था

Sun, 13 Dec 2020 01:44 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, फिरोजपुर
विज्ञापन
Farmers tractors at Singhu border - फोटो : ANI
विज्ञापन

किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के महासचिव सरवन सिंह पंधेर ने यहां जारी एक बयान में कहा कि सूबे से दो हजार वाहनों में एक लाख किसान दिल्ली पहुंचे हैं। उम्मीद से ज्यादा किसान जत्थे में शामिल हुए हैं। पंजाब से गए किसान दिल्ली के कुंडली बॉर्डर पर मोर्चा लगाएंगे। पंधेर ने कहा कि पंजाब से गया जत्था तीस किलोमीटर लंबा था। 

विज्ञापन


इसमें लगभग दो हजार वाहन थे और लोगों की संख्या तकरीबन एक लाख थी। दिल्ली के बार्डर पर प्रतिदिन लोगों की संख्या कम नहीं, और बढ़ेगी। पंधेर ने कहा कि पंजाब में कई जगहों पर धरने चल रहे हैं, जंडियाला रेलवे स्टेशन पर धरना 80वें दिन में प्रवेश कर गया है। उन्होंने कहा कि 25 दिसंबर को गुरदासपुर से लगभग 25 हजार ग्रामीणों का जत्था दिल्ली रवाना होगा। 

फिरोजपुर, तरनतारन, फाजिल्का व अमृतसर से जत्थे जो 11 दिसंबर को रवाना हुए थे, वो दिल्ली के कुंडली बॉर्डर पर पहुंच गए हैं। कृषि कानून रद्द कराने के बाद ही किसान अपने घरों को लौटेंगे। केंद्र सरकार जब तक कृषि कानून रद्द नहीं करेगी, किसानों का दिल्ली में धरना जारी रहेगा। पंजाब से कई और जगहों से किसानों के जत्थे दिल्ली पहुंचेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें