घटना की सूचना मिलते ही थाना बधनी कलां पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
मोगा के बधनी कलां में सोमवार सुबह एक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, गांव लोपों निवासी जगरूप सिंह (55) बाइक पर सवार होकर गांव दौधर में अपनी साली-साढ़ू से मिलने किसी जरूरी काम के लिए गए थे। वहां से घर लौटते समय पुल ड्रेन लोपो के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक को साइड से टक्कर मार दी।
विज्ञापन
टक्कर लगते ही जगरूप सिंह सड़क पर गिर पड़े और उनके सिर में गंभीर चोटें आ गईं। राहगीरों की मदद से उन्हें तुरंत मोगा के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही थाना बधनी कलां पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि जगरूप सिंह विवाहित थे और दो बच्चों के पिता थे। वे खेती-बाड़ी का काम करते थे।