पंजाब सरकार ने मंगलवार को 9 पीपीएस अफसरों के तबादला आदेश जारी किए। 1999 बैच के तीन आईपीएस को डीआईजी का प्रभार दिया गया है।
सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि सिमरत पाल सिंह को एआईजी इंटेलिजेंस चंडीगढ़, अश्विनी कुमार एआईजी मुख्यालय, चंडीगढ़, नवजोत सिह माहल एसपी क्राइम, चंडीगढ़, कुलजीत सिंह एडीसीपी मुख्यालय अमृतसर, जसदेव सिंह एसपी डी लुधियाना देहात, दर्शन सिंह मान एसपी(डी), रोपड़, रमिंदर सिंह एसपी औद्योगिक सुरक्षा, मोहाली, नरेश कुमार सहायक कमांडेंट 7वीं आईआरबी, कपूरथला और बलदेव सिंह को एसपी विजिलेंस ब्यूरो नियुक्त किया गया है।
तीन आईपीएस को डीआईजी का प्रभार
पंजाब सरकार ने 1999 बैच के तीन आईपीएस को डीआईजी का प्रभार दिया गया है।
प्रवक्ता ने बताया कि जसकरण सिंह, यूरिंदर सिंह तथा राजिंदर सिंह (सभी 1999 बैच) को डीआईजी का प्रभार दिया गया है।