फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिजबुल मुजाहिदीन नारको-टेरर केस : अमृतसर व गुरदासपुर में NIA की दबिश, 20 लाख रुपये, 130 कारतूस व भारी दस्तावेज बरामद

Thu, 04 Feb 2021 03:47 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर/गुरदासपुर (पंजाब)
विज्ञापन
अमृतसर पहुंची एनआईए की टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पाकिस्तान के आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के नारको-टेरर मामले के संबंध में गुरदासपुर में गुरुवार को छापा मारा। यहां तस्कर मनप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर उसके घर से 20 लाख की ड्रग मनी, रिवाल्वर की 130 गोलियां, हेरोइन की पैकिंग में इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक बैग, कार, बाइक, मोबाइल फोन, पेन ड्राइव के साथ-साथ कई संपत्तियों के दस्तावेज भी बरामद किए गए। वहीं, एनआईए ने अमृतसर से भी एक प्रापर्टी डीलर अमरजीत को गिरफ्तार किया। 

विज्ञापन


तस्कर चीता और शेरा से हैं संबंध 
बटाला के कला अफगाना के रहने वाले मनप्रीत के संबंध तस्कर रंजीत सिंह उर्फ चीता और इकबाल सिंघण उर्फ शेरा से हैं। चीता और शेरा हिजबुल के आतंकियों के साथ मिलकर तस्कर करते थे। 2019 में रंजीत सिंह ने 532 किलो हेरोइन की खेप पाकिस्तान से मंगवाई थी। इसे नमक की बोरियों में छिपाया गया था। खेप जब अटारी सीमा पर स्थित आईसीपी में पहुंची तो इसका खुलासा हुआ।  

आठ माह पहले कोठी किराये पर ली थी 
एनआईए ने लोहारका रोड स्थित रंजीत विहार से प्रापर्टी डीलर अमरजीत को गिरफ्तार किया है। कोठी के मालिक महेश शर्मा ने बताया कि लगभग आठ माह पहले उसने कोठी किराये पर ली थी। अमरजीत अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ कोठी में रहता है और प्रापर्टी डीलर का काम करता है। अमरजीत विदेश भी जा चुका है। हालांकि एनआईए ने इस गिरफ्तारी के संबंध में कोई भी जानकारी देने से इनकार कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तस्कर मनप्रीत हवाला कारोबार में भी शामिल

एनआईए ने गुरदासपुर से जिस तस्कर मनप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया है, वह हवाला के धंधे में भी शामिल है। वह तस्कर रंजीत सिंह उर्फ चीता और इकबाल सिंघण उर्फ शेरा के निर्देश पर हेरोइन व हथियार खरीदता था। फिर वह इन्हें अपनी कार में तस्करों और आतंकियों तक पहुंचाता था। मनप्रीत ने पिछले साल मार्च में रंजीत के रिश्तेदार और आरोपी बिक्रम सिंह तक हथियार और 35 लाख रुपये कीमत का ड्रग पहुंचाया था।      

यह पूरा मामला रियाज अहमद नाइकू के करीबी और हिजबुल के ओवर ग्राउंड वर्कर हिलाल अहमद शेरगोजरी की गिरफ्तारी से जुड़ा हुआ है। हिलाल जम्मू-कश्मीर में आतंकी गतिविधियों के लिए फंड लेने अमृतसर आया था। एनआईए के अधिकारी के अनुसार, पिछले साल 25 अप्रैल को पंजाब पुलिस ने आरोपी के पास से 29 लाख रुपये और एक ट्रक जब्त किया था।  

पंजाब पुलिस ने 25 अप्रैल को ही गैरकानूनी गतिविधियां निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज किया था। साथ ही जांच के दौरान एनडीपीएस कानून की धाराएं भी लगाई गईं। एनआईए ने पिछले साल आठ मई को मामला फिर से दर्ज किया और मोहाली की विशेष एनआईए कोर्ट में 11 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें