फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट में नई नेवली दुल्हन ने दी जान: एक महीना पहले हुई थी शादी, ससुरालियों के जुल्म न सह सकी नेहा

Thu, 30 Jan 2025 06:54 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)

सार

पंजाब के पठानकोट में नवविवाहिता ने ससुरालियों के जुल्म से तंग आकर अपनी जान दे दी। दहेज के लालचियों की वजह से नई नवेली दुल्हन बलि पर चढ़ गई। घटना पठानकोट के गांव नाजोवाल की है।
विज्ञापन
नेहा की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिसके साथ सात फेरे लेकर सात जन्मों तक साथ निभाने की कसमें खाई और अपना मायका छोड़ ससुराल आई नई नवेली दुल्हन ने आखिरकार उसी शख्स की वजह से अपनी जीवन लीला खत्म कर ली। घटना पंजाब के पठानकोट की है। यहां एक नवविवाहिता ने ससुरालियों के जुल्म से तंग आकर जान दे दी। दहेज के लालचियों की वजह से नवविवाहिता बलि पर चढ़ गई। घटना पठानकोट के गांव नाजोवाल की है। मृतका नेहा के हाथ से अभी शादी का चूड़ा भी नहीं उतरा था। नेहा की मौत का जिम्मेदार और कोई नहीं उसका पति, सास और ससुर है। पुलिस ने उक्त तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


थाना तारागढ़ की पुलिस ने पति वरिंद्र सिंह, ससुर नरेंद्र सिंह और सास सोनम कुमारी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, पुलिस ने आरोपी ससुर नरेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया है और पति वरिंद्र और सास सोनम कुमारी फरार हैं। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा। 

विज्ञापन


भाई बोला- बहन को मारकर पंखे से लटकाया
मृतका नेहा के भाई गुलशन कुमार ने बताया कि उसकी बहन नेहा की शादी वरिंद्र सिंह के साथ एक महीना पहले हुई थी। नेहा का पति वरिंद्र सिंह कनाडा में रहता है। शादी के बाद से वह फिलहाल घर पर ही था। बीते दिन उन्हें फोन आया कि नेहा ने कमरे के अंदर से दरवाजा बंद कर रखा है। बार-बार कहने के बाद भी वह दरवाजा नहीं खोल रही। भाई गुलशन कुमार नेहा के ससुराल पहुंचा तो देखा कि उसकी लाश पंखे से लटक रही थी। भाई का आरोप है कि लाश को देखकर ऐसा लग रहा था कि उसे मार कर पंखे से लटकाया गया है। 
विज्ञापन


आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग
गुलशन कुमार ने आरोप लगाया कि उसकी बहन हमेशा ही उसके ससुराल पक्ष की ओर से दहेज की मांग के बारे उन्हें बताती थी। दहेज के लिए उसके ससुरालवाले नेहा के साथ मारपीट भी करते थे। मृतका के भाई ने पुलिस से आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। थाना तारागढ़ पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपी ससुर को काबू कर लिया है, जबकि मृतका का पति और सास फिलहाल फरार हैं। पुलिस फरार चल रहे आरोपियों को काबू करने के लिए छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें