ये था मामला
बीते दिसंबर माह में कौर ने विवादास्पद बयान दिया था कि जो व्यक्ति 500 करोड़ रुपये का सूटकेस देता है, वही मुख्यमंत्री बनता है। 6 दिसंबर को पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा था कि अगर कांग्रेस उनके पति को पंजाब में मुख्यमंत्री चेहरा घोषित करेगी, तो वे सक्रिय राजनीति में लौट आएंगे। उन्होंने कहा हमारे पास किसी पार्टी को देने के लिए पैसे नहीं हैं, लेकिन हम पंजाब को सुनहरा राज्य बना सकते हैं। हमारे पास 500 करोड़ रुपये नहीं हैं जो मुख्यमंत्री की कुर्सी के लिए दिए जा सकें। इस बयान के बाद पार्टी ने उन्हें निलंबति किया था। बता दें कि नवजोत कौर 2012 में बीजेपी के टिकट पर अमृतसर ईस्ट से विधायक चुनी गई थीं और मुख्य संसदीय सचिव रहीं। बाद में उन्होंने कांग्रेस ज्वाइन की थी।