फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में मोदी की रैली अब मोगा में नहीं, यहां होगी

Fri, 29 Nov 2013 01:08 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के प्रत्याशी और गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली अब मोगा के बजाय जगरांव में होगी।
विज्ञापन


यह रैली 21 दिसंबर को जगरांव चीनी मिल के मैदान में आयोजित की जाएगी। यह फैसला शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष और डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल की अध्यक्षता में नई दिल्ली में हुई बैठक में लिया गया।  

बैठक में सुखबीर बादल के अलावा भाजपा के पंजाब के अध्यक्ष कमल शर्मा, पूर्व मंत्री और मुख्यमंत्री के सलाहकार तीक्ष्ण सूद और अकाली दल के प्रवक्ता एवं सचिव डा. दलजीत सिंह चीमा भी उपस्थित थे।
विज्ञापन


बैठक के बाद चीमा ने बताया कि रैली का नाम फतेह रैली रखा गया है। रैली में राज्य के सभी जिलों से शिअद और भाजपा के कार्यकर्ता आएंगे।

रैली को मोदी, मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और एनडीए के अन्य नेता भी संबोधित करेंगे। सूत्रों के अनुसार मोगा जिले में हाल ही में डेरा प्रेमियों और सिख संगठनों के बीच हुए विवाद को भी जगह तब्दीली का कारण माना जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि रैली में लोगों के आसानी से पहुंचने के लिए ट्रैफिक का प्रबंधन, लोगों के लिए पेयजल और लंगर के इंतजाम और रैली से पहले दिन ही पहुंच जाने वाले लोगों के लिए ठहराने का प्रबंध आदि मुद्दों पर बैठक में विस्तार से चर्चा की गई।

रैली के अन्य प्रबंधों के लिए दो सदस्यों की कमेटी का गठन किया गया। कमेटी भाजपा की तरफ से तीक्ष्ण सूद और अकाली दल से डा. दलजीत सिंह चीमा शामिल हैं।

(इस खबर पर प्रतिक्रिया देने के लिए नीचे के बॉक्स में कमेंट करें, शेयर करने के लिए फेसबुक शेयर बटन पर क्लिक करें)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें