गिद्दड़बाहा (मुक्तसर) के गांव कोटभाई में चल रही 30वीं पंजाब राज्य जूनियर कबड्डी चैंपियनशिप के दूसरे दिन कबड्डी सर्किल स्टाइल मुक्तसर ने जालंधर को हराकर जीत हासिल की।
इसी तरह नेशनल स्टाइल मुकाबले में मोगा ने बरनाला को जालंधर ने तरनतारन को हराया । इस अवसर पर एसएसपी सुरजीत सिंह और जिला योजना बोर्ड के चेयरमैन हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लों बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए और खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की।
उन्होंने खिलाड़ियों से नशों का त्याग करने और खेलों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। इस दौरान लड़कियों के कबड्डी सर्कि ल स्टाइल मुकाबले में कपूरथला ने फाजिल्का, बठिंडा ने फिरोजपुर और बरनाला ने संगरूर को हराया।
कबड्डी सर्किल स्टाइल लड़के में मोगा ने संगरुर, फरीदकोट ने कपूरथला, होशियारपुर ने पठानकोट, मानसा ने रोपड़ को मात दी।
इस अवसर पर कोआपरेटिव बैंक के चेयरमैन तेजिंदर सिंह मिड्डूखेड़ा, प्रबंधक प्रीतम सिंह कोटभाई, एसजीपीसी सदस्य जत्थेदार गुरपाल सिंह गोरा, नवतेज सिंह काउणी, सन्नी ढिल्लों, सुरजीत सिंह मान, डीएसपी दर्शन सिंह, बीरदविंदर सिंह टिक्का, जगसीर सिंह फकरसर, रैस्टी रंधावा, जगतार सिंह धालीवाल, ट्रक यूनियन अध्यक्ष लक्खी किंगरा समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।