फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीरकपुर : रामगढ़-भुड्ढा में नहीं होगी पानी की किल्लत

विज्ञापन
ट्यूबवेल का उद्घाटन करते कांग्रेसी नेता उदयवीर ढिल्लों व अन्य। - फोटो : MOHALI
विज्ञापन
जीरकपुर। नगर परिषद की ओर से वार्ड-24 में लगवाए ट्यूबवेल का उद्घाटन कर इसे चालू कर दिया गया है। अब गांववासियों के अलावा आसपास रहने वाले लोगों को पानी की किल्लत का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

वीरवार को वार्ड-24 के पार्षद सुरिंदर सिंह काला के नेतृत्व में कार्यक्रम करवाया गया गया। इसमें वरिष्ठ कांग्रेसी नेता उदयवीर ढिल्लों ने शिरकत कर ट्यूबवेल का उद्घाटन किया। बता दें कि गांववासी लंबे से पीने वाले पानी की किल्लत का सामना कर रहे थे। नगर परिषद में शिकायत देने के बाद अधिकारियों की टीम ने क्षेत्र का सर्वेक्षण कर रिपोर्ट तैयार की। इसके बाद प्रस्ताव बनाकर उच्चाधिकारियों को भेजा गया और मंजूरी मिलने के बाद काम ट्यूबवेल लगा दिया गया।
पार्षद सुरिंदर सिंह ने बताया कि ट्यूबवेल चालू होने के बाद लोगों को पानी की किल्लत से परेशान नहीं होना पड़ेगा। ईओ संदीप तिवाड़ी का कहना है कि रामगढ़ भुड्ढा में ट्यूबवेल लगाने पर 28 लाख रुपये से ज्यादा खर्च आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें