फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीरकपुर: सिंघपुरा-नगला लिंक सड़क डेढ़ साल से बदहाल, निर्माण का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। सिंघपुरा-नगला लिंक सड़क डेढ़ साल से बदहाल है। सीवरेज लाइन बिछाने के लिए खोदी गई यह सड़क अब तक नहीं बन पाई है, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी हो रही है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे और कीचड़ है। करीब डेढ़ साल पहले सीवरेज लाइन बिछाने के लिए सड़क खोदी गई थी। लाइन बिछने के बाद सड़क को समतल कर पक्का नहीं किया गया। वाहनों की लगातार आवाजाही के कारण सड़क की हालत और खराब होती गई। रोजाना इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों और राहगीरों को खराब रास्ते से निकलना पड़ता है। दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। बारिश में गड्ढों में पानी भरने से हादसे का खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन



स्थानीय लोगों की परेशानी और समाधान

माया गार्डन सिटी, एस्कॉन एरिना, सुषमा वेलेंसियां और बाजीगर बस्ती सहित कई सोसाइटीज के लोग इस सड़क का उपयोग करते हैं। मानव मंगल स्मार्ट और शेमरॉक स्कूल के बच्चों को लाने-ले जाने वाले भी इसी मार्ग से गुजरते हैं। सड़क की खराब हालत के कारण कई लोग वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने को मजबूर हैं। जीरकपुर नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी परविंदर सिंह भट्टी ने बताया कि सड़क का प्रस्ताव पास हो चुका है। उन्होंने कहा कि टेंडर हो चुका है और जल्द ही इसका निर्माण कार्य शुरू करके कायाकल्प किया जाएगा।




सिंघपुरा-नगला लिंक सड़क का प्रस्ताव काफी पहले पास हो चुका है, जिसका टेंडर लगना बाकी था। अब टेंडर हो चुका है और जल्द ही इसका निर्माण कार्य शुरू करके कायाकल्प किया जाएगा। -परविंदर सिंह भट्टी, ईओ, जीरकपुर नगर परिषद।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें