फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनना था मैरिज पैलेस बना दिया डंपिंग ग्राउंड, लोगों ने ऐसे किया विरोध

Tue, 30 Aug 2016 09:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
विज्ञापन
हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पभात की मुख्य एंट्री पर रेजिडेंशियल एरिया में नगर काउंसिल द्वारा बनाए जा रहे डंपिंग ग्राउंड के विरोध में सोमवार को भी लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। लोगों ने डंपिंग ग्राउंड का काम बंद करवाने की मांग की। साथ ही वहां काम कर रहे मजदूरों को भगा दिया। गौरतलब है कि जहां नगर काउंसिल डंपिंग ग्राउंड बना रही है वह क्षेत्र गांव के बीच है। इसके पास ही गांव का स्टेडियम है। वहां सुबह-शाम लोग सैर करने जाते हैं और बच्चे खेलते हैं। लोगों का कहना है कि इससे लोगों की सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ेगा। साथ ही बदबू लोगों के घरों तक पहुंचेगी।
विज्ञापन


पभात निवासी गुररीत सिंह, कुलदीप सिंह, गुरचरण सिंह, करम सिंह, गरीब दास, गुरजीत सिंह, दलीप सिंह, सुरिंदर सिंह, गुरसेवक सिंह, बलबीर सिंह, सुरजीत सिंह, तरलोचन सिंह, अमरीक सिंह, महिंदर सिंह ने बताया कि जिस जगह पर डंपिंग ग्राउंड तैयार किया जा रहा है, उस क्षेत्र पर पहले मैरिज पैलेस बनाया जाना था। इसके लिए डेढ़ लाख रुपये की राशि भी मंजूर की जा चुकी है। लेकिन, गांव के पार्षदों ने यहां पर पहले छोटा डंपिंग ग्राउंड यह कहकर बनाया था कि यहां पर केवल गांव का कूड़ा ही डाला जाएगा। इसके बाद अब यहां बड़ा डंपिंग ग्राउंड बनाने की तैयारी है। लोगों ने चेतावनी दी कि अगर ऐसा हुआ तो वह किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं। लोगों का कहना है किसी भी हालत में यहां बड़ा डंपिग ग्राउंड नहीं बनने दिया जाएगा। लोगों ने बताया कि जितनी गंदगी यहां गिरती है इससे ही बरसात के दिनों में जीना मुश्किल हो जाता है। बदबू घरों के अंदर तक आती है। वहीं, इसको लेकर लोगों ने नगर काउंसिल के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि पार्षदों को यहां रह रहे लोगों की सेहत की कोई परवाह नहीं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें