फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीरकपुर : लावारिस पशु को बचाने के लिए लगाई हैंडब्रेक.. बेकाबू कार पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौत

विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार। - फोटो : MOHALI
विज्ञापन
जीरकपुर। गाजीपुर रोड पर शनिवार को एक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान सुनील कुमार (26) निवासी कैथल और हरीश शर्मा उर्फ हर्ष (20) निवासी अमृतसर के रूप में हुई है। वहीं, दोनों मृतक अंबाला हाईवे पर स्थित एक निजी होटल में नौकरी करते थे। पुलिस थाने के जांच अधिकारी ने बताया कि दोनों मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए डेराबस्सी के सिविल अस्पताल में रखवा दिए गए हैं।
विज्ञापन

जांच अधिकारी ने बताया कि दोनों युवक होटल से किसी जानकार की कार लेकर आ रहे थे। इसी दौरान गाजीपुर रोड पर रास्ते में उनकी कार के आगे अचानक एक लावारिस पशु आ गया। उसको बचाते हुए कार चालक ने गाड़ी की हैंडब्रेक खींच दी। इससे कार बेकाबू होकर सड़क किनारे एक सफेदे के पेड़ से जा टकराई। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया किया टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पेड़ से टकारने के बाद कार का बोनट पूरी तरह पिचक गया और सीट बेल्ट नहीं पहने होने के कारण दोनों का सिर कार के शीशे से जा टकराया। इस कारण दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें