फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीरकपुर : कोरोना वायरस को सरकार ने लगाई पाबंदियां

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। पंजाब की राज्य सरकार की ओर से कोरोना वायरस को लेकर मॉल, जिम, स्वीमिंग पूल और बस सेवाएं बाधित किए जाने के बाद अब लोगों को खाने-पीने की चीजों के लिए खुले स्टोर बंद होने का डर सताने लगा है। जिसको लेकर लोग अपने घरों से निकलकर खाने-पीने की चीजों की खरीदने के लिए स्टोर में पहुंचकर भीड़ का हिस्सा बन रहे हैं।
विज्ञापन

दूसरी ओर, स्टोर प्रबंधकों की ओर से भीड़ को नियंत्रित करने को लेकर कोई पुख्ता प्रबंध नहीं किए गए, जिसके चलते वीरवार मैट्रो होलसेल स्टोर के अंदर लोग एकाएक जमा हो गए। वहीं, भीड़ का आलम यह था कि लोगों के पास पैर रखने तक की जगह नहीं बची, हर कोई एक-दूसरे को आगे पीछे धकेलने की कोशिशों में जुटे रहे। यही हाल डी-मार्ट, बेस्ट प्राइज, बिग बाजार, विशाल मेगा मार्ट, रिलायंस आदि में देखने को मिला, जिसके अंदर भारी संख्या में लोग खरीदारी करने पहुंचे और उनको भीड़ की वजह से मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें