फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीरकपुर फ्लाईओवर की ब्यूटीफिकेशन और ट्रैफिक को कंट्रोल में रखना मेरी जिम्मेदारी : दियालन

विज्ञापन
मोहाली के डीसी अधिकारियों के साथ जीरकपुर में बरसाती नाले का निरीक्षण करते हुए। - फोटो : MOHALI
विज्ञापन
जीरकपुर। मोहाली जिले के डीसी ने शनिवार को अधिकारियों की टीम के साथ शहर का दौरा किया। इसमें खासतौर पर फ्लाईओवर की ब्यूटीफिकेशन और ट्रैफिक को कंट्रोल करने के प्रबंधों का निरीक्षण किया गया। अपने पिछले दौरे के दौरान डीसी ने सिंघपुरा और मैकडोनाल्ड चौक पर लगी ट्रैफिक लाइट्स को ठीक करवाकर चलाने के निर्देश दिए थे, लेकिन शनिवार को यह लाइट्स बंद मिलीं। इसके चलते डीसी ने संबंधित अधिकारियों की पब्लिक के सामने ही क्लास लगाकर उसे तुरंत ठीक करने के निर्देश दोबारा से जारी किए।
विज्ञापन

जीरकपुर फ्लाईओवर की ब्यूटीफिकेशन और लालड़ू तक हाईवे पर होने वाले हादसों को कम करने और यातायात को सुचारु करने के लिए डिप्टी कमिश्नर गिरीश दियालन ने शहर का दौरा किया। इसमें उन्होंने अपने पिछले दौरे के दौरान दिए आदेशों की जमीनी हकीकत की जांच की। आदेशों की पालना न करने वाले अफसरों की क्लास पब्लिक के सामने ही लगा दी।
वहीं, डीसी दियालन ने शनिवार को अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी, एसपी ट्रैफिक केसर सिंह एवं अन्य अफसरों के साथ गांव छत जंक्शन से लेकर फ्लाईओवर तक आने वाले सभी प्वाइंट की जांच की और आवाजाही को सुचारु करने के लिए लिंक सड़कों को सीधा हाईवे तक पहुंचने से रोकने के निर्देश दिए। ऐसा इसलिए कहा गया, ताकि हादसों को कम किया जा सके।
विज्ञापन

दौरे के दौरान डीसी मोहाली ने पाया कि कई जगह सर्विसलेन पूरी तरह से टूट चुकी है, जिसकी जांच करके रिपोर्ट एक हफ्ते के अंदर-अंदर सौंपने के निर्देश दिए गए। नेशनल हाईवेज द्वारा बनाई गई ड्रेनेज लाइन का गलत इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए कहा गया है। साथ ही ड्रेनेज लाइन पर अवैध कब्जे तुरंत हटाने के लिए नगर काउंसिल जीरकपुर के ईओ को आदेश दिए गए।
विज्ञापन

इस दौरे के दौरान डीसी के साथ एसडीएम पूजा स्याल, एसडीएम मोहाली जगदीप सहगल, सहायक कमिश्नर यशपाल शर्मा और आरटीए सचिव सुखविंदर कुमार उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें