मोहाली। जीरकपुर की एक सोसाइटी में पंचकूला में हुए ट्रिपल मर्डर के आरोपियों के पकड़ने जाने के बाद एकबार फिर जीरकपुर चर्चा में आ गया है। पहले भी जीरकपुर में कई बार पुलिस और गैंगस्टरों की मुठभेड़ हो चुकी है। जीरकपुर की आवासीय सोसाइटी, पीजी और घनी आबादी में होटल हैं। जिसके चलते इलाका गैंगस्टरों के लिए सबसे सुरक्षित गढ़ बना चुका है। हालांकि जीरकपुर पुलिस लगातार यहां सर्च अभियान चलाती है लेकिन पूरी तरह से पुलिस वेरिफिकेशन न होने से अपराधी फायदा उठाते हैं।
अपराधी जीरकपुर में किराए पर फ्लैट, पीजी या होटल लेकर छुप जाते हैं और हरियाणा, पंजाब या चंडीगढ़ में आसानी से वारदात करके निकल जाते हैं। वजह है कि जीरकपुर का एक हिस्सा मोहाली से जुड़ता है तो दूसरा चंडीगढ़ और तीसरा हिस्सा पंचकूला से लगा है।
जीरकपुर की ज्यादा आबादी पंचकूला से सटे बलटाना, पीरमुछल्ला और ढकोली में है। यहां अधिकतर फ्लैट किराए पर हैं। आपराधिक प्रवृत्ति के लोग अक्सर ऐसे फ्लैट और होटल का चुनाव करते हैं जो पंचकूला की सीमा से लगते पीरमुछल्ला या ढकोली में पड़ते हैं।
1-29 मई को पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद सूबे में पुलिस ने सर्च अभियान चलाया। मोहाली पुलिस ने भी एक साथ कई सोसाइटियों में छापा मारकर तलाशी ली और संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
2-पीरमुछल्ला की त्रिशला प्लस सिटी सोसाइटी के सामने तीन मंजिला फ्लैट में कुख्यात गैंगस्टर अंकित भादू अपने साथियों के साथ रहता था। दिसंबर 2018 में एंटी गैंगस्टर शाखा के अधिकारियों ने गैंगस्टर अंकित भादू की घेराबंदी कर उसे मार गिराया था। इसके साथ ही
पीरमुछल्ला के साथ वीआईपी रोड की पेंटा होम्स में गैंगस्टरों को पुलिस पकड़ चुकी है।
बलटाना के एक होटल में हुई थी मुठभेड़
जुलाई 2022 में जीरकपुर के बलटाना स्थित होटल रिलेक्स इन में छह दिनों की रेकी के बाद पंजाब पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में गैंगस्टर भुप्पी राणा गैंग के तीन गुर्गों की गिरफ्तारी हुई थी।
कोट्स
जहां तक पुलिस वेरिफिकेशन की बात है तो लगातार चेकिंग की जा रही है। हम होटलों की भी समय समय पर जांच करते हैं। जहां तक गैंगस्टरों का सवाल है तो वह कई बार गलत आधार कार्ड दे देते हैं, इस वजह से उनकी जानकारी नहीं मिल पाती है।
जसपिंदर सिंह गिल, डीएसपी, जीरकपुर