फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: जासूसी के आरोप में पकड़े यू-ट्यूबर जसबीर को फिर दो दिन के रिमांड पर भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। जासूसी के आरोप में पकड़े गए यू-ट्यूबर रूपनगर के गांव महलान निवासी जसबीर सिंह को शनिवार को रिमांड खत्म होने के बाद जिला कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने फिर उसको दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। जसबीर को स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल ने गिरफ्तार किया था। रिमांड के दौरान जसबीर सिंह से कई राज सामने आने की उम्मीद जताई जा रही है। जसबीर सिंह एक यू-ट्यूब चैनल चलाता था। उसके चैनल के 1.1 मिलियन सब्सक्राइबर थे। उसका संबंध पीआईओ शाकिर उर्फ जट्ट रंधावा से पाया गया। जासूसी में गिरफ्तार हरियाणा की यू-ट्यूबर ज्योति मल्होत्रा, पाकिस्तानी नागरिक और निष्कासित पाक उच्चायोग के अधिकारी एहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश के साथ भी उसके घनिष्ठ संपर्क थे। जांच से पता चला है कि जसबीर दानिश के निमंत्रण पर दिल्ली में पाकिस्तान के राष्ट्रीय दिवस कार्यक्रम में शामिल हुआ था, जहां उसने पाकिस्तानी सेना के अधिकारियों और व्लॉगर्स से मुलाकात की थी। वह तीन मौकों (2020, 2021, 2024) पर पाकिस्तान गया था। उसके इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में पाकिस्तान के कई नंबर थे, जिनकी अब विस्तृत फोरेंसिक जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें