लालडू। नशे के विरुद्ध युद्ध अभियान के दूसरे भाग के अंतर्गत, डेराबस्सी विधायक रंधावा के नेतृत्व में गांवों में नशा मुक्ति यात्रा निकाली। इस दौरान उनके साथ समन्वयक सुमित राणा, उप-समन्वयक सतवंत सिंह थे। इस मौके पर रंधावा ने गांव जस्तना कलां, जस्तना खुर्द, बल्लोपुर, तोफापुर और आगापुर की पंचायतों और ग्रामीणों से गांव के छोटे बच्चों पर विशेष ध्यान देने और उन्हें खेलों के प्रति प्रेरित करने का प्रयास करने का आह्वान किया। युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया जाना चाहिए ताकि उन्हें नशे के दलदल से बाहर निकाला जा सके। उन्होंने सभी से नशे के खिलाफ जंग में प्रशासन का साथ देने की अपील की।