फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: नशा मुक्ति के लिए युवाओं को किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। युवाओं को नशीले पदार्थों की लत के प्रति संवेदनशील बनाने के लिए डॉ. इंद्र कौर चैरिटेबल ट्रस्ट ने सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, फेज-5 में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। ट्रस्ट के अध्यक्ष रमेश अग्रवाल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए नशीली दवाओं के दुरुपयोग के परिणामों पर एक इंटरैक्टिव व्याख्यान दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को सावधान रहने और मादक पदार्थों की लत की इस भयावह बीमारी से खुद को दूर रखने की सलाह दी।
विज्ञापन


चित्रकला प्रतियोगिता के विजेता किए सम्मानित
सेवानिवृत्त लेक्चरर पारस राम ने अच्छी संगत रखने और समाज के अवांछित तत्वों से मिलने से बचने पर जोर दिया। जागरूकता फैलाने के प्रयास में कार्यक्रम के दौरान मौके पर चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। ट्रस्ट द्वारा विजेताओं को पदक और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। स्कूल ने ट्रस्ट के सहयोग से जागरूकता रैली भी निकाली, जिसमें विषय के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए ‘नशे से दूर रहो’ जैसे नारे लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें