खरड़। खरड़ के दशमेश नगर में शनिवार सुबह पैदल जा रहे व्यक्ति से पीछे आ रहे दो युवक उसका मोबाइल छीन लिया और पैदल ही भाग निकले। व्यक्ति द्वारा शोर मचाने पर सड़क से गुजर रहे लोगों ने मोबाइल छीनकर भाग रहे युवकों को घेरकर पकड़ लिया और पुलिस को फोन कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया और आरोपियों के कब्जे से छीना हुआ मोबाइल भी बरामद किया। जानकारी के अनुसार दशमेश नगर में एक व्यक्ति पैदल फोन पर बात करता हुआ जा रहा था कि पीछे से आकर दो युवकों ने उसके हाथ से उसका मोबाइल छीना और गलियों में भाग निकले। इस व्यक्ति द्वारा शोर मचाए जाने पर सड़क से गुजर रहे लोगों ने उन्हें पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।