फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: नई बुलेट की पार्टी न देने पर युवक की उंगली तोड़ी, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। नई मोटरसाइकिल की पार्टी न देने को लेकर हुए विवाद में एक युवक की उंगली मरोड़कर तोड़ने का मामला सामने आया है। ढकोली पुलिस ने रमनजीत सिंह की शिकायत पर मोहन लाल उर्फ मनु के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन




रमनजीत ने बताया कि गुरप्रीत सिंह उर्फ लाली ने मोहन लाल उर्फ मनु को बुलाया। लाली ने मनु से कहा कि रमनजीत ने नई बुलेट खरीदी है, पर पार्टी नहीं दे रहा। नशे में धुत मनु ने रमनजीत से पार्टी मांगी। रमनजीत के इन्कार करने पर लाली और मनजीत उसे उकसाने लगे। विवाद बढ़ने पर मनु ने रमनजीत के बाएं हाथ की बीच वाली उंगली मरोड़ दी, जिससे वह टूट गई। रमनजीत को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी उंगली का ऑपरेशन हुआ। पुलिस ने शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट की जांच के बाद आरोपी पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। जांच अधिकारी रमन ने बताया कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें