फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, परिवार ने जताई हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। मोहाली के जगतपुरा गांव के पास रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान जीरकपुर निवासी शिवम के रूप में हुई है। वह एक फूड डिलीवरी कंपनी में काम करता था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। शुरुआती जांच में मामला रेलवे हादसे का माना जा रहा है, लेकिन परिजनों ने युवक की मौत को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन


शनिवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि रेलवे ट्रैक के पास एक युवक गंभीर हालत में पड़ा हुआ है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक को संभालने की कोशिश की, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बाद में मृतक की पहचान शिवम निवासी जीरकपुर के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए फेज-6 स्थित सिविल अस्पताल भेज दिया। मृतक के पिता रोहन ने आरोप लगाया कि शिवम एक युवती के संपर्क में था। उससे मिलने के लिए जगतपुरा आया था। परिवार का आरोप है कि युवती ने साजिश के तहत शिवम की हत्या करवाई है। परिजनों का कहना है कि शिवम की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। वह रोजाना काम पर जाता था। घटना के बाद परिवार गहरे सदमे में है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। वहीं युवक के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल और आखिरी लोकेशन की भी जांच की जा रही है। पुलिस युवक के परिचितों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। जांच अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस ने मामले को संदिग्ध मानते हुए जांच तेज कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें