फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: नया गांव में पुरानी रंजिश में युवकों पर हमला, पांच आरोपी नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
नयागांव। जनता कॉलोनी में पुरानी रंजिश के चलते कुछ युवकों पर चाकुओं और लोहे की रॉड से हमला किया गया। इस हमले में अप्पू हवलदार सहित कई युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में अप्पू हवलदार ने बताया कि आठ जुलाई की शाम वह अपने दोस्त मनदीप, सुनील कुमार, रणजीत और लक्ष्मण के साथ जनता कॉलोनी स्थित एक सीमेंट स्टोर के पास खड़ा था। इसी दौरान संदीप, रूबल, नोडी, लक्ष्य और रवि वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने चाकुओं और लोहे की रॉड से हमला कर दिया।
विज्ञापन

आरोपियों की तलाश जारी
हमले में अप्पू हवलदार और उसके साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचने लगे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। परिजनों ने सभी घायलों को तुरंत पीजीआई चंडीगढ़ पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। शिकायतकर्ता के अनुसार, कुछ दिन पहले भी दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। आरोप है कि उसी रंजिश के चलते इस हमले को अंजाम दिया गया। थाना नया गांव के प्रभारी शिवदीप सिंह बराड़ ने बताया कि घायल के बयान के आधार पर संदीप, रूबल, नोडी, लक्ष्य और रवि के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं सहित हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें