कुराली। पुलिस ने एक लड़की को खींचकर ले जाने और जबरदस्ती करने को लेकर एक युवक के खिलाफ केस दर्ज करके उसे काबू कर लिया है। एसएचओ कुलवंत सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और दोषी को मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
पुलिस को दी लिखित शिकायत में लड़की की मां ने कहा कि वह अपनी लड़की को साथ लेकर रविवार शाम बाजार से सामान लेने गई थी। इस दौरान वह मंदिर में माथा टेकने के लिए चली गई जबकि उसकी लड़की दुकान से सामान लेने लग गई। तभी एक लड़का उसकी लड़की को गली में खींचकर ले गया। वहां उसके साथ गलत हरकतें करते हुए जबरदस्ती करने की कोशिश की। जब लड़की ने शोर मचाया तो लोगों को इकट्ठे हुए देखकर वह मौके से भाग गया। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने लड़की के साथ जबरदस्ती करने को लेकर साहिल के खिलाफ आईपीसी की धारा-354 तहत केस दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार करके कार्रवाई शुरू कर दी है।