फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: ढकोली फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। ढकोली रेलवे फाटक नंबर 120 के पास रविवार रात ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात युवक की मौत हो गई। यह घटना रात करीब 11 बजे रेलवे स्टेशन घग्गर और चंडीगढ़ के बीच हुई। सूचना पर जीआरपी चौकी घग्गर की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जांच अधिकारी गुरजिंदर सिंह ने बताया कि युवक ट्रेन के आगे आ गया था। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक का चेहरा गोल, रंग गोरा था, सिर पर बाल नहीं थे। उसने सफेद बनियान, शर्ट, काली पैंट पहनी थी और गले में रुद्राक्ष मिला है। पुलिस ने शव को डेरा बस्सी अस्पताल की मोर्चरी में 72 घंटे के लिए रखवाया है और पहचान के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें