फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: पटाखे चलाने से रोकने पर युवक पर चढ़ाई कार, बाजू की हड्डी टूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
फेज-11 में 31 अक्तूबर की मध्यरात्रि का मामला, पुलिस ने मामला किया दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। फेज-11 में दोस्त की जन्मदिन की पार्टी से लौट रहे एक युवक पर कार चढ़ाने का प्रयास किया गया। पटाखे चलाने से रोकने पर हुए विवाद के बाद आरोपी ने युवक की बाइक को टक्कर मारी। इस हमले में युवक की बाईं बाजू की हड्डी टूट गई। घायल की पहचान 23 वर्षीय मुकुल जोशी के रूप में हुई है, जिसे सिविल अस्पताल फेज-6 में भर्ती कराया गया है। पुलिस को दिए बयान में मुकुल ने बताया कि वह 30 अक्तूबर की मध्यरात्रि को फेज-11 में दोस्त जसप्रीत सिंह की जन्मदिन पार्टी में गया था। उसने अपनी कार नेमचंद की दुकान के पास खड़ी की थी। पार्टी से लौटते समय वह अपने दोस्त मोंटी के साथ कार के पास पहुंचा। वहां पांच युवक पटाखे चला रहे थे। मुकुल ने उन्हें ऐसा करने से रोका तो तोता नाम के युवक ने उसे धक्का दे दिया। मुकुल जमीन पर गिर गया। इसके बाद तोता ने अपनी कार से उसे मारने के लिए कुछ निकालने की कोशिश की, लेकिन उसके साथियों ने उसे रोक दिया। मुकुल ने सोचा कि मामला शांत हो गया है। मुकुल की कार की चाबी मोंटी के घर गांव कंबाली में थी। इसलिए वह मोंटी का मोटरसाइकिल लेकर चाबी लेने निकल पड़ा। रास्ते में इंदरजीत मैकेनिक की वर्कशॉप के पास तोता ने अपनी कार से मुकुल की बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से मुकुल नीचे गिर गया। आरोप है कि इसके बाद तोता ने दोबारा कार चढ़ाने की कोशिश की। इस दौरान मुकुल की बाईं बाजू की हड्डी टूट गई। आरोपी तोता अपनी कार लेकर गांव कंबाली की तरफ भाग गया। मुकुल ने पुलिस को बताया कि घटना के बाद मोंटी उसे पहले चावला अस्पताल ले गया। वहां उपचार नहीं मिलने पर उसे सिविल अस्पताल फेज-6 में भर्ती करवाया गया। मुकुल को बाद में पता चला कि तोता ने अपने पांच-छह अन्य साथियों के साथ मिलकर उसके दोस्त हरीश से भी मारपीट की है। यह घटना फेज-11 स्थित सौरगिल वॉशिंग सेंटर पर हुई।
विज्ञापन

पुलिस ने दर्ज किया मामला
जांच अधिकारी आकाशदीप जिंदल ने बताया कि 31 अक्तूबर को सिविल अस्पताल से मिली मेडिकल सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई। वीआईपी ड्यूटी के कारण पुलिस अधिकारी पहले बयान दर्ज नहीं कर सके थे। दो नवंबर को अस्पताल पहुंचकर डॉक्टर से घायल के बयान देने की फिटनेस ली गई और उसका बयान दर्ज किया गया। थाना फेज-11 पुलिस ने आरोपी तोता और उसके पांच-छह अज्ञात साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें