फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: नयागांव में पुरानी रंजिश में की थी युवक की हत्या, छह पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। नया गांव में 18 वर्षीय युवक करणप्रीत सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक नाबालिग भी शामिल है। पुलिस जांच में सामने आया है कि यह हत्या पुरानी रंजिश के चलते हुई है। वीरवार देर रात एक जर्जर इमारत में करणप्रीत की हत्या हुई थी।
विज्ञापन

थाना नया गांव के प्रभारी शविंदर बराड़ ने बताया कि शनिवार को चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इससे पहले इस मामले में दो आरोपी पकड़े गए थे, जिनमें एक नाबालिग था। अब तक कुल छह आरोपी हिरासत में हैं। मृतक और आरोपियों के बीच करीब दो साल से पुरानी रंजिश चल रही थी। इसी रंजिश के कारण दोनों पक्षों का आमना-सामना हुआ, जो हिंसक झड़प में बदल गया। मृतक के भाई हरिंदर सिंह ने शिकायत दर्ज कराई है।
उन्होंने बताया कि 25 जून की रात करणप्रीत अपने दोस्त हरप्रीत सिंह के साथ घर से निकला था। देर रात तलाश करने पर उन्होंने हमला होते देखा। हमलावर किरच, चाकू और कृपाण जैसे हथियारों का इस्तेमाल कर रहे थे। पुलिस ने इस संबंध में थाना नया गांव में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

मामले में पांच नामजद और पांच-छह अज्ञात व्यक्तियों को आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने विशाल, संजय, दीपक और नीरज उर्फ एक्की बाबा को गिरफ्तार किया है। बबलू को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था। गिरफ्तार आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें