फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: हनी ट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल किया, लड़की सहित तीन आरोपियों पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। हनी ट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने के आरोप में एक लड़की और दो युवकों के खिलाफ थाना जीरकपुर में केस दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता गगन सलूजा ने पुलिस को बताया कि 15 मई 2024 को वह किसी काम के लिए सिगमा सिटी चौक से पटियाला रोड की तरफ जा रहा था। तभी रास्ते में होटल द क्राउन के पास उसे एक लड़की ने रुकने का इशारा किया। जब उसने अपनी गाड़ी रोकी तो उस लड़की ने लिफ्ट मांगी और उसकी गाड़ी में बैठ गई। आगे चलते हुए उस लड़की ने अपना नाम माही बताया और गगन सलूजा से दोस्ती का हाथ बढ़ाते हुए हनी ट्रैप में फंसा लिया और छत लाइट प्वाइंट के नजदीक सुनसान जगह पर ले गई। यहां पर उस लड़की के दो साथी पहुंच गए और उन्होंने अपने मोबाइल पर वीडियो बनाकर गगन सलूजा को ब्लैकमेल करने लगे और 20 हजार रुपये की मांग की।इस पर गगन सलूजा ने 15 हजार रुपये देने के लिए अपनी सहमति दी और 11500 रुपये मौके पर ही दे दिए और बाकी 3500 रुपये बाद में गूगल पे करने के लिए बोल दिया। उन दोनों युवकों ने मौके पर गगन सलूजा के साथ मारपीट भी की और उसकी जेब से पर्स और उसमें जरूरी कागजात के साथ 1500 रुपये भी निकाल लिए। इसके बाद धमकी देकर उसे वहां से भागने के लिए कहा। गगन ने कहा कि वह बहुत टेंशन में रहने लगा और अब 20 दिन बीत जाने के बाद उसने इसकी सूचना पुलिस को दी और उन दोनों युवकों की जानकारी भी इकट्ठा की है।
विज्ञापन

इसके बाद पीड़ित ने शिकायत में तीनों आरोपियों के बारे में बताया कि हनी ट्रैप में फंसने वाली लड़की की पहचान संदीप कौर उर्फ माही पुत्री नेक सिंह निवासी माछीया वाली बस्ती, जीरा (फिरोजपुर), दीपक कुमार निवासी चंडीमंदिर हाल निवासी गांव रैली, सेक्टर-12ए पंचकूला और चंदन श्रीवास्तव निवासी ग्रीन एनक्लेव धनौनी, डेराबस्सी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। गगन सलूजा की शिकायत पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 384, 385, 323, 506, 120-बी के तहत केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें