फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: वाहन की टक्कर से युवक की मौत, ड्यूटी पर जा रहा था

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। फेज-8बी लाइट पॉइंट के पास वीरवार सुबह एक अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार युवक अभिषेक रावत की मौत हो गई। वह अपनी ड्यूटी पर जा रहा था। अभिषेक पटियाला का रहने वाला था और सेक्टर-57 स्थित पीजी में रह रहा था। अभिषेक फेज-8 इंडस्ट्रियल एरिया स्थित टैली परफार्मेंस कंपनी में नौकरी करता था। वीरवार दोपहर 12 बजे उसकी ड्यूटी शुरू होनी थी। सुबह करीब 11:30 बजे वह मोटरसाइकिल से निकला था। फेज-8बी लाइट पॉइंट के पास अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। अभिषेक सड़क पर गंभीर हालत में पड़ा रहा। इसी दौरान अभिषेक के कुछ दोस्त भी ड्यूटी पर जा रहे थे। उन्होंने अभिषेक को घायल हालत में देखा। वे उसे तुरंत सिविल अस्पताल फेज-6 ले गए। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मार्चरी में रखवाया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें