फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: सड़क पार कर रहे युवक को ट्रक ने मारी टक्कर, काफी दूर तक घसीटा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुराली। बाईपास स्थित एक निजी ढाबे के पास सड़क पार कर रहे युवक को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इतना ही नहीं वह काफी दूर तक उसे घसीटकर भी ले गया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रवीण कुमार (34) वासी गांव बड़मेली जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। थाना सिटी कुराली पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दी जानकारी में शिकायतकर्ता रेखा देवी वासी गांव बड़मेली जिला हमीरपुर ने बताया कि उनके दो बेटे हैं। बड़ा लड़का प्रवीण कुमार (34) और छोटा बेटा सनी कुमार (33) है। वह परवीन के साथ दिल्ली में रहती थीं। उन्होंने नया मकान अपने गांव बड़मेली में बनाया है। दिल्ली से वह सामान समेटकर निजी गाड़ी से सोमवार को गांव जा रहे थे। इस दौरान सुबह करीब पांच बजे वह कुराली बाईपास रोड पर एक निजी ढाबे पर रुके तो प्रवीण ढाबे से कुछ खाने के लिए लेने गया। काफी देर तक वह वापस नहीं आया। जब वह ढाबे पर पता करने गए तो उन्होंने बताया कि एक लड़का आया था। दाल का ऑर्डर देकर पैसे लेने गया था लेकिन वापस नहीं आया। इसके बाद वह उसे इधर-उधर देखने लगे। जब उन्होंने देखा तो परवीण लहूलुहान सड़क पर पड़ा था जिसे अज्ञात ट्रक ने सड़क क्रॉस करते हुए टक्कर मार दी। वह उसे घसीटता हुआ काफी दूर तक ले गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें