फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: सड़क हादसे में युवक गंभीर घायल, अज्ञात कार चालक पर मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। सिंहपुरा-नगला रोड पर हुए एक सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रात करीब दस बजे निहाल गौतम तुषार सिंह के साथ मोटरसाइकिल पर था। नगला रोड से ओल्ड अंबाला रोड पर मुड़ते समय, सामने से आई तेज रफ्तार कार से बचने के प्रयास में मोटरसाइकिल सड़क किनारे टकरा गई। निहाल गंभीर घायल हुआ।
विज्ञापन

हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे पीजीआई रेफर किया गया। निहाल के बयान दर्ज होने पर, पुलिस ने उसकी मां सुमन की मौजूदगी में अज्ञात चालक पर मामला दर्ज किया। जांच अधिकारी लाभ सिंह ने बताया कि अज्ञात कार चालक पर बीएनएस की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज हुआ है। पुलिस फरार कार चालक और वाहन की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें