मोहाली में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन।
- फोटो : संवाद
हरियाणा पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ में बुधवार को जगह-जगर धरना प्रदर्शन चल रहा है। पंजाब यूनिवर्सिटी में पीयू बचाओ मोर्चा ने बंद का एलान किया है। वहीं सेक्टर-43बी में किसानों की महापंचायत चल रही है।
दूसरी तरफ चंडीगढ़ के साथ लगते मोहाली में पंजाब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता धरना देते हुए उग्र प्रदर्शन कर रहे हैं। इस प्रदर्शन में ऑल इंडिया यूथ कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता भी शामिल हुए हैं। बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता चंडीगढ़ की तरफ कूच करने की कोशिश में हैं। हालांकि चंडीगढ़ पुलिस की तरफ से मोहाली और चंडीगढ़ की सीमा मोहाली के फेज-2 के पास प्रदर्शनकारियों को रोक दिया गया है।
बता दें कि पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में सीनेट चुनाव की घोषणा की मांग कर रहे प्रदर्शनकारी छात्रों के 26 नवंबर को पंजाब यूनिवर्सिटी को पूरी तरह बंद करने के आह्वान किया था। इसके समर्थन में पंजाब यूथ कांग्रेस ने मोहाली में भाजपा की केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
पंजाब के मोहाली यूथ कांग्रेस के नेता चंडीगढ़ स्थित गवर्नर हाउस की तरफ निकल पड़े हैं। हालांकि चंडीगढ़ मोहाली सीमा पर फर्नीचर मार्केट के पास पुलिस की तरफ से बैरिकेड लगा दिए गए। काफी संख्या में फोर्स लगाई गई।
प्रदर्शन में पंजाब भर से युवा कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता पहुंचे हैं। चंडीगढ़ पुलिस की जवानों ने प्रदर्शन कारियों को रोकने के लिए बैरिकेडिंग की है। हालांकि प्रदर्शनकारी बैरिकेडिंग को तोड़ने की कोशिश में जुटे रहे। पंजाब यूथ कांग्रेस का यह धरना प्रदर्शन पंजाब सरकार के खिलाफ है। धरने में ऑल इंडिया यूथ कांग्रेस के नेता चंद्रभान चौहान भी पहुंचे हैं। प्रदर्शनकारी चंडीगढ़ की तरफ कूच करने के लिए पुलिस से भीड़ गए। इस दौरान पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में भी लिया है।