फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: हाईटेंशन तार की चपेट में आया युवक, पीजीआई चंडीगढ़ रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। बलटाना के आनंद विहार इलाके में रविवार सुबह एक युवक हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। घायल विकास कुमार को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन




विकास अपने घर की छत पर काम कर रहा था। इसी दौरान उसके हाथ में मौजूद लोहे का पाइप बिजली की तारों से टकरा गया। तारों के संपर्क में आते ही पाइप में करंट दौड़ गया। जोरदार धमाके के साथ विकास छत पर गिर पड़ा। आसपास के लोगों ने उसे तुरंत जेपी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे मोहाली के मैक्स अस्पताल भेजा गया। वहां से हालत गंभीर देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। विकास मूल रूप से जम्मू का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें