फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: खरड़ में युवक की पिटाई कर पगड़ी और सोने की चेन छीनी, पांच पर मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। सन्नी एनक्लेव के पास एक युवक की पिटाई कर उसकी पगड़ी और गले से सोने की चेन छीन ली गई। खरड़ सदर पुलिस ने इस मामले में गुरप्रीत सिंह, शिंदा और तीन अज्ञात व्यक्तियों सहित पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। घायल युवक चरण सिंह का सरकारी अस्पताल खरड़ में इलाज चल रहा है। घायल युवक की पहचान रुड़की खाम गांव निवासी चरण सिंह के रूप में हुई है। पुलिस को दिए बयान में चरण सिंह के पिता गुरकरण सिंह ने बताया कि वह कारोबारी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि लवलीन काजल से उनके संबंध थे। आपसी विवाद के कारण छह महीने से अदालती मामला चल रहा है। लवलीन काजल और गुरप्रीत सिंह उन्हें फोन पर धमकी दे रहे थे। 12 सितंबर को सुबह उन्हें व्हाट्सएप कॉल पर धमकी मिली थी।
विज्ञापन




पेट्रोल पंप पर हुई घटना

12 सितंबर को दोपहर करीब 1.30 बजे गुरकरण सिंह अपने कार्यालय जा रहे थे। उन्हें गुरप्रीत सिंह ने थास्केवाले पंप पर बातचीत के लिए बुलाया। गुरकरण सिंह ने आरोप लगाया कि वहां गुरप्रीत सिंह ने उनसे हाथापाई शुरू कर दी। इसी दौरान शिंदा और तीन अज्ञात लोग एक गाड़ी में पहुंचे और उन्हें पीटने लगे। हमलावरों ने उनके सिर पर चेन से वार किया, घूंसे मारे और उनकी पगड़ी व सोने की चेन छीन ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें