फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: अवैध पिस्टल और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। मोहाली पुलिस के ऑपरेशन सेल ने अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए हरदीप सिंह (32) निवासी गांव चनौली, जिला रूपनगर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से .32 बोर का अवैध पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक, 20 नवंबर को सूचना मिली थी कि आरोपी सेक्टर-80 स्थित नाबी यूनिवर्सिटी के सामने किसी साथी का इंतजार कर रहा है। इसके बाद टीम ने उसे काबू कर लिया। थाना सोहाना में आर्म्स एक्ट की धारा 25, 54 और 59 के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी का कोई पुराना आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। पुलिस उसे अदालत में पेश कर रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है, ताकि हथियार के स्रोत और खरीदने के मकसद का पता लगाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें