जीरकपुर | पुलिस ने एक युवक को 98.53 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। थाना जीरकपुर की पुलिस 27 जनवरी की शाम करीब 6:30 बजे नाभा साहिब गुरुद्वारा, पटियाला रोड के पास गश्त पर थी, तभी एक युवक संदिग्ध रूप से वहां आता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर वह घबरा गया और पीछे मुड़ने लगा। पुलिस ने उसे रोककर पूछताछ की। आरोपी ने अपना नाम राजबीर सिंह निवासी जिला अमृतसर बताया। तलाशी के दौरान उसके ट्रैकसूट की बाईं जेब से पारदर्शी लिफाफा बरामद हुआ, जिसमें हेरोइन पाई गई। इलेक्ट्रॉनिक कांटे पर वजन करने पर हेरोइन का कुल वजन 98.53 ग्राम निकला। पुलिस ने हेरोइन को सील कर कब्जे में लिया और आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21-61-85 के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने बताया कि मामले की सूचना संबंधित मजिस्ट्रेट और वरिष्ठ अधिकारियों को भेज दी गई है और आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की जांच जारी है।