मोहाली। ऑपरेशन सेल की टीम ने एयरपोर्ट चौक के पास एक युवक को अवैध पिस्तौल और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। आरोपी की पहचान जींद जिले के गांव खातला निवासी संजय (29) के रूप में हुई है। पुलिस को 27 सितंबर को इस बारे में सूचना मिली थी। संजय एयरपोर्ट चौक के पास एक सफेद स्विफ्ट डिजायर कार में अवैध हथियार के साथ बैठा था। सूचना के आधार पर पुलिस ने कार में बैठे संजय को काबू किया। तलाशी में उसके पास से .32 बोर का पिस्तौल और एक कारतूस बरामद हुआ। उसके खिलाफ थाना आईटी सिटी में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। संवाद