मोहाली। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) मोहाली ने एक युवक को एक किलो 28 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान तरनतारन जिले के लवप्रीत सिंह के रूप में हुई है।
पुलिस टीम ने लवप्रीत को 17 सितंबर को पकड़ा था। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से यह नशीला पदार्थ बरामद हुआ। एएसआई नरेश कुमार के बयान पर एएनटीएफ मोहाली थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। लवप्रीत तीन दिन के पुलिस रिमांड पर है। बरामद हेरोइन की बड़ी मात्रा को देखते हुए पुलिस गहन जांच में जुटी है। पुलिस यह पता लगा रही है कि आरोपी यह नशीला पदार्थ कहां से लाया था और इसकी सप्लाई कहां की जानी थी। नशा तस्करी से जुड़े अन्य लोगों और नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।