फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर भ्रम फैलाने के आरोप में युवक गिरफ्तार, 5 दिन के रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। जिला पुलिस ने बलजिंदर सिंह नाम के व्यक्ति के खिलाफ सोशल मीडिया पर भ्रम फैलाने के आरोप में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक राजपुरा के पास का रहने वाला है। आरोपी पर बलौंगी थाने में आईपीसी की धारा 153 और 505 के तहत केस दर्ज किया गया है। उसे खरड़ की अदालत में पेश कर यहां से पांच दिन के रिमांड पर ले लिया गया है। हालांकि पुलिस अधिकारी इस मामले में कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक उसने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा शब्द फैलाए थे जिससे कि पंजाब का माहौल खराब हो सकता था। इसी मामले को लेकर उसे गिरफ्तार किया है। पता चला है कि उक्त व्यक्ति किसान संघर्ष में कई बार दिल्ली जा चुका है और किसानी संघर्ष में उसने पूरा सहयोग दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें