फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: कासो अभियान में डोप टेस्ट पॉजिटिव मिलने पर युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे कासो अभियान के तहत बलटाना के हरमिलाप नगर से एक युवक को काबू किया है। तलाशी में उसके पास कोई नशीला पदार्थ नहीं मिला है। ढकोली अस्पताल में करवाए गए डोप टेस्ट में मॉर्फिन और बीजेडी पॉजिटिव पाए गए। पुलिस चौकी बलटाना में तैनात कुलदीप सिंह के अनुसार, पुलिसकर्मी 28 नवंबर को हरमिलाप नगर में जांच कर रहे थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अंकुश नामक युवक को रोका। पूछताछ और तलाशी के बाद उसे ढकोली अस्पताल ले जाया गया। ड्यूटी डॉक्टर की निगरानी में उसका डोप टेस्ट हुआ। मेडिकल रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर पुलिस ने अंकुश के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें