फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: डेराबस्सी में इनोवा की टक्कर से ई-रिक्शा सवार युवती की मौत, छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। चंडीगढ़-अंबाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। मेले से लौट रहे एक परिवार की ई-रिक्शा को तेज रफ्तार इनोवा ने पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में 21 वर्षीय युवती चंचल गुप्ता की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि चालक सहित छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

सभी घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लालडू मंडी निवासी अविनाश कुमार गुप्ता अपने परिवार के साथ डेराबस्सी मेले में गए थे। वापसी के समय जनेतपुर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर उनकी ई-रिक्शा को पीछे से आ रही इनोवा ने टक्कर मारी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा सड़क के किनारे बिजली के खंभे से जा टकराई। मृतक चंचल गुप्ता अविनाश कुमार गुप्ता की पुत्री थी। घायलों में अविनाश की पत्नी कविता, 18 वर्षीय पुत्री रेनू और उनके दो छोटे बेटे शिवम व युवी शामिल हैं। इन सभी का अस्पताल में इलाज जारी है।
चालक फरार, पुलिस जांच जारी
थाना प्रभारी इंस्पेक्टर समीथ मोर ने बताया कि घटना के बाद इनोवा चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। फरार चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें