निजी विश्वविद्यालय में प्रोफेसर के पद पर तैनात युवती ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। थाना सदर खरड़ पुलिस ने 25 वर्षीय युवती द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या किए जाने के मामले में केस दर्ज कर लिया है।
हिमाचल की रहने वाली थी मृतका
मृतका की पहचान अंकिता ठाकुर निवासी जिला बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस को दिए बयान में मृतका के भाई अरुण ने बताया कि उसकी बहन अंकिता ठाकुर सेक्टर-115 स्थित अंबिका एन्क्लेव, खूनी माजरा में अपनी कजिन बहन अदिति के साथ किराये के मकान में रहती थी। अदिति अभी पढ़ाई कर रही है।