फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: जिले के नवनिर्वाचित 1924 पंच मोहाली में लेंगे शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। जिले के नवनिर्वाचित पंचों को लोक निर्माण एवं बिजली मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ 19 नवंबर को पद की शपथ दिलाएंगे। इस दौरान जिले के चार ब्लॉकों के 1924 पंच मोहाली के खुले मैदान (सरस मेला) में शपथ लेंगे। यह सेक्टर-88 में मानव मंगल स्मार्ट स्कूल के पास है।
विज्ञापन

उपायुक्त आशिका जैन ने बताया कि जिला स्तरीय शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। अतिरिक्त उपायुक्त (सामान्य) विराज श्यामकरण तिडके एवं अतिरिक्त उपायुक्त (विकास) के नेतृत्व में अधिकारियों ने बैठक की। सोनम चौधरी ने बताया कि जिला स्तरीय आयोजन के दौरान प्रत्येक ब्लॉक के पंचों के बैठने के लिए अलग-अलग ब्लॉक बनाया जाएगा। इस कार्यक्रम के दौरान मोहाली, डेराबस्सी, माजरी और खरड़ के 1924 पंचों को पद की शपथ दिलाई जाएगी। जिला स्तरीय आयोजन के सुचारू क्रियान्वयन के लिए प्रशासन द्वारा पार्किंग, मेडिकल टीम एवं अन्य व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि इस संबंध में कार्यक्रम स्थल पर एक बैठक पहले ही हो चुकी है। इसमें अतिरिक्त उपायुक्त (सामान्य) विराज श्यामकरन तिडके, अतिरिक्त उपायुक्त (ग्रामीण विकास) सोनम चौधरी, संयुक्त आयुक्त, नगर निगम दीपांकर गर्ग, एसडीएम मोहाली दमनदीप कौर, एसडीएम डेराबस्सी अमित गुप्ता, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी बलजिंदर सिंह ग्रेवाल, तहसीलदार मोहाली अर्जन सिंह ग्रेवाल और अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। उपायुक्त के अनुसार तैयारियों की समीक्षा के लिए कल दोपहर एक बजे बैठक आयोजित की गई है, ताकि आयोजन के दौरान किसी को कोई परेशानी न हो।े
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें