फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: टैक्सी स्टैंड के पास युवक की चाकू मारकर कर दी हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
नयागांव। गांव मुल्लांपुर गरीबदास में टैक्सी स्टैंड के पास सोमवार दोपहर को तेजधार हथियार से एक युवक की हत्या करने का मामला सामने आया है। हरविंदर सिंह कुछ साल पहले दुबई से मुल्लांपुर गरीबदास स्थित गांव बडोंजिया अपने घर लौटा था। फिर वह दुबई नहीं गया। वह यहां छोटा-मोटा काम करके अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहा था। हत्या करने से पहले एक अज्ञात व्यक्ति ने टैक्सी स्टैंड के पास उससे कुछ देर बात की। इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति ने उसके पेट में चाकू घोंप दिया।
विज्ञापन

उसको तुरंत चंडीगढ़ सेक्टर-16 ले जाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल शुरू की। आसपास सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है। टैक्सी स्टैंड के एक ड्राइवर ने बताया एक अज्ञात व्यक्ति करीब 20-22 साल का हरविंदर सिंह के पास आया था। टैक्सी स्टैंड से कुछ दूर सुनसान जगह पर ले जाकर करीब 15-20 मिनट उससे बात की। इसके बाद वह घायल अवस्था में वापस आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें