मोहाली। एयरपोर्ट रोड पर एक कार चालक ने युवक की बाइक को टक्कर मार दी। घायल युवक की शिकायत पर बलौंगी थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है। आरोपी की पहचान गुरवीर सिंह चीमा वासी लुधियाना के रूप में हुई है।
सेक्टर-31 वासी जरनैल सिंह वासी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह इंडस्ट्रियल एरिया फेज-8बी में काम करता है। शनिवार सुबह वह करीब 4 बजे अपनी शिफ्ट खत्म होने के बाद निजी काम से खरड़ की ओर जा रहा था। एयरपोर्ट रोड पर गंदा नाला पार करके ठेके से थोड़ा आगे पहुंचा तो पीछे से तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। वह गिर गया और उसके सिर, दाईं आंख, बाजू और टांग पर भी चोटें लगीं। हादसे के बाद गाड़ी (नं.पीबी10डीएन6859) का ड्राइवर रुक गया। आसपास लोग इकट्ठा हो गए। किसी राहगीर ने एंबुलेंस को फोन कर दिया तो एंबुलेंस उसे फेज-6 के अस्पताल लेकर गई। वहां उसे प्राथमिक इलाज के बाद जीएमसीएच-32 रेफर कर दिया। वहां इलाज के बाद उसे छुट्टी मिल गई।