पंचकूला। बुढ़नपुर में तेजधार हथियार से हमला कर एक युवक को घायल करने का मामला सामने आया है। हमले में युवक के सिर में चोट लगी है। अस्पताल से पुलिस को मामले की सूचना दी गई। इंदिरा काॅलोनी निवासी बिमलेश ने बताया कि रविवार रात को वह अपने घर जा रहा था। उसी दौरान कुछ लड़कों ने उस पर तेजधार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। इसके बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल को तुरंत उपचार के लिए सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया।